भारतीय किसान संघ पाली संभाग की आवश्यक बैठक संपन्न: सांगठनिक मजबूती और किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
तखतगढ़ (पाली)। भारतीय किसान संघ पाली संभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 13 सितंबर 2026 को नया बस स्टैंड स्थित आदर्श विद्या मंदिर (राय गांधी विद्यालय) में संपन्न हुई। भगवान बलराम और कृषिदेव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। इस बैठक में पाली संभाग के सभी जिलों (पाली, सिरोही, जालोर एवं सांचौर) की संपूर्ण जिला कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री गजेंद्र सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ ही मंच पर प्रदेश महामंत्री तुलसाराम, जोधपुर प्रांत अध्यक्ष माणक राम, उपाध्यक्ष सोमाराम, प्रांत कोषाध्यक्ष गणपत, प्रांत एग्रो प्रमुख मनोज, प्रांत मंत्री नरेंद्र सिंह व विमला, प्रांत जैविक प्रमुख बाबूलाल, प्रांत युवा प्रमुख खेम सिंह और प्रांत बी आयाम के प्रमुख नाथूराम लोहार , विरमराम चौधरी,उपस्थित रहे।
रणनीति और सांगठनिक मजबूती पर जोर
बैठक के दौरान संभाग, जिला और तहसील स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसान संघ हमेशा से किसानों के हक की आवाज उठाता रहा है। आगामी समय में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए हर तहसील और गांव तक पहुंच बढ़ानी होगी
बैठक को सफल बनाने में संभाग मंत्री सुजान सिंह , संभाग उपाध्यक्ष केसाराम, नरपत सिंह और पर्वत सिंह की विशेष भूमिका रही। इसके साथ ही विभिन्न जिलों की कमान संभाल रहे जालोर अध्यक्ष रतन सिंह व मंत्री जगराम, सिरोही अध्यक्ष मेवाराम व मंत्री उत्तम सिंह, और पाली अध्यक्ष जोधाराम व मंत्री रामचंद्र सहित संभाग के सभी जिलों की जिला कार्यकारिणी व सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने बैठक में उपस्थित होकर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में भा कि सं पाली संभाग के अध्यक्ष मोड़ा राम पटेल (हेमावास) ने सभी आगंतुक अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

