अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंतालीस वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
कठूमर (दिनेश लेखी) नगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गुरुवार देर रात पैंतालीस वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अगले दिन पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के भाई भीम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई मानसिंह उर्फ चेंटा शुक्रवार रात को आठ बजे नगर रोड पर अपने खेतों में जानवरों को भगाने गया था। लेकिन उसके सुबह तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने चे़टा की तलाश शुरू कर दी और तलाश करते करते इंदिरा कालोनी तक पहुंच गये। वहा एक व्यक्ति का शव इंदिरा कॉलोनी के पास मिला ।
सूचना पर कठूमर थाना प्रभारी द्वितीय गुलाब सिहं मौके पर पहुंचे और शव को कठूमर सरकारी अस्पताल मोर्चरी में रखवाया जिसकी शिनाख्त मानसिंह उर्फ चेटा उम्र 45 वर्ष निवासी कठूमर के रूप में पहचान हुई। मृतक के सिर से खून बह रहा था।रिपोर्ट में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत बताई गई है।