गोविन्दगढ़ कस्बे में धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती कस्बे में निकली शोभायात्रा

Sep 22, 2025 - 14:39
 0
गोविन्दगढ़ कस्बे में धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती कस्बे में निकली शोभायात्रा

गोविन्दगढ़, अलवर
गोविंदगढ़ कस्बे में सोमवार को अग्रवाल महासभा की ओर से अग्रसेन महाराज की  5149 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान कस्बे के चारों बाजारों से होते हुए शोभायात्रा निकाली गई। अग्रवाल महासभा के ईन्दर चौरपुरिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अग्रवाल महासभा द्वारा अग्रसेन जयंती मनाई जाती है। पिछले पांच दिवस से समाज के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला में मनाए गए हैं जिनमें रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था। आज के कार्यक्रम में श्री अग्रसेन महाराज का पूजन किया गया।

जिसमें रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह मुख्य अतिथि रहे। विधायक ने अग्रसेन महाराज चित्र पर पुष्प अर्पित किए ओर अग्रवाल समाज की कमेटी ने विधायक सुखवन्त सिंह का माला पहना कर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस मौके पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को विधायक तथा समाज द्वारा सम्मानित किया । 

गोविंदगढ़ कस्बे के चारों बाजारों से होते हुए विशाल शोभायात्रा का आयोजन भी किया  जाता है। शोभायात्रा में झांकी आकर्षण का केंद्र रहती हैं। जिसमें महाराज अग्रसेन , लक्ष्मी माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही है।  शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर कस्बे के चारों बाजारों से होती हुई अग्रसेन धर्मशाला पहुंची। जहां पर शोभायात्रा का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया और कस्बे वासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के स्वागत में कस्बे वासियों की तरफ से सभी समाजों के तोरण द्वार लगाए गए। शोभायात्रा में डीजे बजे की धुन पर महिलाओं ने जमकर डांस किया। इस दौरान समाज के हजारों लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................