बदलते मौसम का मिजाज सेहत पर डाल रहा असर लापरवाही से हो सकते हैं गंभीर नतीजे

Nov 28, 2023 - 16:58
 0
बदलते मौसम का मिजाज सेहत पर डाल रहा असर लापरवाही से हो सकते हैं गंभीर नतीजे
प्रतीतात्मक फोटो

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) जब मौसम करवट बदलता है। तो बीमारियां पनपती हैं। अगर थोड़ी सी ही लापरवाही बरती जाए तो यह परेशानी का रूप भी ले लेती हैं। बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए लोगों को अच्छी लाइफस्टाइल को बरकरार रखना चाहिए। बदलते मौसम में कई बीमारियां आती हैं। वायरल फीवर की शिकायत आमतौर पर मिलने लगी है। सर्दी मौसम वाले दिनों लोगों को सर्द मौसम में फ्रिज में रखी खाने की चीजों को इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए। बदलता मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ पड सकता है।
मौसम का मिजाज हल्की बारिश होने से जैसे ही बदल रहा है, वैसे-वैसे सेहत पर भी असर डालता जा रहा है। इससे लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो हो सकती है। लोगों को केवल वायरल बुखार ही परेशान नहीं कर रहा है, बल्कि  मौसम के बदलाव के साथ होने वाले रोग पनपने लग सकते हैं। जब मौसम करवट बदलता है, तो बीमारियां पनपती हैं। अगर थोड़ी सी भी एहतियात ना बरती जाए तो खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रूपेंद्र शर्मा जिनका कहना था कि बदलते सर्द मौसम में लोगों को ब्लड प्रेशर दमा जुखाम खांसी एंटीक एलर्जिक की समस्या हो रही है। सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या बढ़ रही है कई बार अर्थराइटिस का दर्द बढ़ता है, बच्चों में निमोनिया, एलर्जी खांसी और टाइफाइड के मामले बढ़ने की संभावनाएं हैं। ज्यादा  लोग इन दिनों उतना पानी भी नहीं ले रहे हैं, जितना पानी बॉडी को चाहिए। लोग उसे नजरअंदाज कर रहे हैं। उसके साथ लोग टेंपरेचर को नहीं समझ पा रहे हैं। थोड़ी सी गर्मी लगती है, तो लोग सर्दी के मौसम में गर्म कपड़े नहीं पहनते हैं।इस मौसम में लोगों को अपने शरीर के लिए बहुत ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................