जांगरू गांव में बीएसएफ के जवान को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, 8 साल के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखण्ड क्षेत्र के जांगरू गांव निवासी बीएसएफ 155 बीएन बटालियन में जवान गोविंद बैरवा (34) की शुक्रवार को गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।
गोविंद बैरवा के बेटा नमन (8) साल ने दी मुखाग्नि
बुधवार शाम को ड्यूटी के दौरान बीमारी के चलते पंजाब के फिरोजपुर में जवान गोविंद बैरवा का निधन हो गया था। पंजाब के फिरोजपुर से बीएसएफ के इंस्पेक्टर रामनिवास यादव जवानों के साथ बीएसएफ की गाड़ी से गोविंद बैरवा का पार्थिव देह को कठूमर क्षेत्र के गांव जांगरू के लिए रवाना हुए।
जांगरु गांव में शुक्रवार को करीब 1 किमी की तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में युवा हाथों में तिरंगा लिए जवान व भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते में कई जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी। अंत्येष्टि से पूर्व बीएसएफ जवानों ने जवान को पुष्प चक्र अर्पित किए व गॉर्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।
एक महीने पहले ही गए थे ड्यूटी
जवान गोविंद बैरवा 14 साल पहले जोधपुर से बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उन्हें मिर्गी की बीमारी थी। कई सालों से दौरे आते थे। पिछले महीने ही गांव आए थे। 13 दिसंबर को छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर फिरोजपुर लौटे थे। अचानक बीमार होने से 7 जनवरी को निधन हो गया। पत्नी बेटे के साथ अलवर में रहती हैं। इससे पहले जवान का शव का घर पहुंचने पर उसकी पत्नी सपना देवी, माता परवो देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
इस मौके पर बहतुकला थानाधिकारी रामजीलाल मीना, ग्राम पंचायत प्रशासक रेखा देवी बैरवा सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया। इधर बीएसएफ इंस्पेक्टर रामनिवास यादव ने जवान की पत्नी को एक लाख रुपये नगद राशि प्रदान की।

