अग्रवाल समाज ने किया पोषबड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहा
भुसावर (विष्णु मित्तल) अग्रवाल समाज भुसावर का नववर्ष मिलन समारोह और पोषबड़ा महोत्सव सेठ गूजरमल धर्मशाला में 11 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महिला समिति के नेतृत्व में समाज की महिलाओं ने भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों ने समाज हित में अपने विचार व्यक्त किए। पदाधिकारी अंशु मित्तल और सत्येंद्र सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंघल रहे, जबकि अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार बंसल और प्रमोद सर्राफ थे। इस दौरान पोषबड़ा प्रसादी महोत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें दाल से बने बड़े, पुआ और खीर का प्रसाद वितरित किया गया।