मानखेडा के आरएस इन्टरनेशनल स्कूल के प्रागंण मे आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ उमडे श्रद्धालु
कठूमर (दिनेश लेखी) ग्राम मानखेडा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन में आस पास के गांवों की महिला व पुरुष श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कथा का आयोजन प्रतिदिन 12 बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिदिन किया जा रहा है। और रविवार को कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया इस दौरान अनेक महिलाएं जमकर नाचीं।
कार्यक्रम संयोजक रामबाबू शर्मा व यादवेन्द्र शर्मा ने बताया कि मानखेडा के आर एस इन्टरनेशनल स्कूल के प्रागंण मे आयोजित की जा रही भागवत कथा में ब्रजधाम डीग से पधारे कथा वाचक राजेन्द्र कृष्ण उपाध्याय ने कथा सुनाते हुए कहा कि जब धर्म की हानि होती है, तब तब प्रभु पृथ्वी पर धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं।
कथा के मुख्य यजमान रामबाबू शर्मा द्वारा कथा में पधारे स भक्तों को बधाई स्वरूप उपहार भेंट किये। कथा के समापन पर भागवत भगवान की भव्य आरती उतारी गई । आचार्य विष्णु उपाध्याय एव आचार्य गोपाल शरण शास्त्री ने मन्त्रोचारण के साथ बालकृष्ण ताल का स्वागत किया।

