तखतगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 'अंतर्राज्यीय कालिख गैंग' का पर्दाफाश, दो शातिर नकबजन दबोचे,दो दर्जन से अधिक वारदातें कबूलीं

Jan 12, 2026 - 12:32
Jan 12, 2026 - 15:18
 0
तखतगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 'अंतर्राज्यीय कालिख गैंग' का पर्दाफाश, दो शातिर नकबजन दबोचे,दो दर्जन से अधिक वारदातें कबूलीं

पावा सती माता मंदिर सहित 6 मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा, दो दर्जन से अधिक वारदातें कबूलीं

तखतगढ़ (पाली) बरकत खा। पाली पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधू के निर्देशन में तखतगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र में आतंक का पर्याय बनी 'अंतर्राज्यीय कालिख गैंग' का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मंदिर चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पावा गांव के सती माता मंदिर सहित क्षेत्र के आधा दर्जन मंदिरों और बंद मकानों में चोरी की दो दर्जन से अधिक वारदातें करना स्वीकार किया है।

एक महीने की मेहनत लाई रंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा ने बताया कि करीब एक माह पूर्व 9-10 दिसंबर की मध्यरात्रि को पावा गांव स्थित गोमतीवाल ब्राह्मण समाज की सती माता मंदिर के ताले तोड़कर अज्ञात चोर मूर्तियों पर लगे चांदी के कवच और छत्र चुरा ले गए थे। प्रार्थी रमेश कुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर थानाधिकारी शैतान सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग का तालमेल थानाधिकारी शैतान सिंह के निर्देशन में टीम ने घटनास्थल के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ तकनीकी सहायता और पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुलिस इन शातिर चोरों तक पहुँचने में कामयाब रही। पुलिस ने संदिग्धों को दस्तयाब कर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने मंदिर में हुई चोरी सहित कई अन्य वारदातों का राज उगल दिया।

इन वारदातों से उठा पर्दा पकड़े गए आरोपियों ने न केवल पावा के मंदिरों बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अब इन आरोपियों से चोरी किया गया माल (मशरूका) बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस गैंग के अन्य सदस्यों और बड़ी वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।

सराहनीय भूमिका: इस बड़ी सफलता में जाँच अधिकारी पदमाराम मुआ और थानाधिकारी शैतान सिंह की विशेष टीम की अहम भूमिका रही।

  • गिरफ्तारी: अंतर्राज्यीय कालिख गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार।

  • बड़ी स्वीकारोक्ति: 24 से अधिक चोरी और नकबजनी की वारदातों का खुलासा।

  • निशाना: मंदिर के चांदी के छत्र, कवच और नकदी।

  • अगली कार्रवाई: चोरी किए गए जेवरात और माल की बरामदगी के प्रयास जारी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................