मुख्य मार्ग पर पड़े पानी को लेकर जनता में आक्रोश

Jul 20, 2025 - 02:54
 0
मुख्य मार्ग पर पड़े पानी को लेकर जनता में आक्रोश

तखतगढ़ (बरकत खान) कोसेलाव इंदिरा कॉलोनी मे करीब 300 400 घर मौजूद है। इस कॉलोनी से गांव में आने का मुख्य मार्ग है उस मार्ग पर बारिश का पानी कई समय से पड़ा हुआ है कॉलोनी में कई छोटे बच्चे हैं जो स्कूल जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं और उन बच्चों को मजबूरी में इस पानी और कीचड़ भरे मार्ग से निकालना पड़ता है और इस कीचड़ में एक लाइट का खंभा लगा हुआ है जो कभी भी गिर सकता है और भविष्य में जनहानि होने की भी संभावना है और कई बार इस कॉलोनी के लोगों ने ग्राम पंचायत एवं एसडीएम साहब को ज्ञापन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है इसीलिए आज इस कॉलोनी के पीड़ित लोगों ने मिलकर अपनी पीड़ा को दर्शाया और जल्दी इस सड़क का निर्माण करवाने में कोई कार्रवाई न होने पर धरना देने की बात रखी।

इस सड़क का पानी निकलने के लिए जल निकासी का निर्माण नहीं है जिससे यहां हर वर्ष पानी भरता है जनता की मांग है कि इस रोड पर सही तरीके से नाली निर्माण करवाया जाए जिससे कि भविष्य में कभी यह समस्या आगे ना आ सके। इंदिरा कॉलोनी बाग के पीछे लगभग 2000 लोगों की आबादी निवास करती है उनकी समस्याओं को ध्यान में रखकर आज गांव के युवा समाजसेवी भावेश सेन कांग्रेस जिला यूथ उपाध्यक्ष सुरेश भार्गव अजय पाल चौधरी अमजद खान ने मिलकर प्रशासन को जगाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग किया जिसमें इंदिरा कॉलोनी निवासी गांव के युवा मोहनलाल मेघवाल नेकाराम मीणा रमेश भाई वैष्णव भैराराम मेवाड़ा वसराम मेघवाल हंसाराम मेघवाल नारायण भाई मेघवाल मुकेश मेघवाल इंसाफ खान असाराम मीणा मनरूप जी वैष्णव दिनेश मेघवाल एवं कई ग्रामीण मौजूद थे जो समस्या से जूझ रहे हैं प्रशासन से निवेदन है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाले और ग्रामीणों को इस समस्या से निजात दिलाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................