भीलवाड़ा: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल सदर थानाधिकारी लोकपाल सिंह की मौत

Aug 5, 2026 - 19:23
 0
भीलवाड़ा: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल सदर थानाधिकारी लोकपाल सिंह की मौत

उपचार के दौरान उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल में तोड़ा दम

तखतगढ़/भीलवाड़ा / बरकत खां । भीलवाड़ा के सदर थाना प्रभारी (SHO) लोकपाल सिंह की बुधवार को उदयपुर स्थित गीतांजलि अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा जिला प्रशासन और पूरे राजस्थान पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

आवास पर ड्यूटी की तैयारी के दौरान हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम थानाधिकारी लोकपाल सिंह अपने सरकारी आवास पर ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई, जो सीधे उनके सिर में जा लगी।

गोली की आवाज सुनते ही सहकर्मी और परिजन उन्हें तुरंत गंभीर अवस्था में भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर किया गया था रेफर

महात्मा गांधी अस्पताल भीलवाड़ा में प्राथमिक उपचार देने के बाद, उनकी अत्यधिक नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत गीतांजलि अस्पताल, उदयपुर के लिए रेफर कर दिया था।

उदयपुर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनके इलाज और जान बचाने की कोशिशों में जुटी हुई थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस प्रशासन मामले की गहनता से जांच कर रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................