कठूमर पुलिस ने बिजली निगम की विजिलेंस टीम पर हमला करने वाला एक आरोपी किया गिरफ्तार

Jan 21, 2026 - 11:45
Jan 21, 2026 - 11:47
 0
कठूमर पुलिस ने बिजली निगम की विजिलेंस टीम पर हमला करने वाला एक आरोपी किया गिरफ्तार

कठूमर  (दिनेश लेखी।) थाना पुलिस कठूमर ने पिछले दिनों विधुत विभाग की विजिलेंस टीम पर हमला करने के एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। शेष मुलजिमों की तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी सुनील टांक ने बताया कि सर्तकता दल बिजली विभाग के एईएन प्रमोद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई 17 जनवरी को कि पत्ती वाले रास्ते पर स्नान घर के पास के पास के घरों में अवैध जम्फरो व मीटरों की जांच सतर्कता दल द्वारा की जा रही थी कि नरेश मीणा पुत्र झब्बू मीणा व अवधेश पुत्र हब्बू मीणा तथा अन्य ने सर्तकता दल के साथ मारपीट की गई, मारपीट में लाइनमैन बच्चू सिंह के गंभीर चोट आई और अन्य कर्मचारियों भी घायल हो गए।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अवधेश पुत्र हब्बू राम मीणा को कठूमर की सब्जी मंडी के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में सुनील टांक पुनि. थानाधिकारी थाना कठूमर, गुलावसिह उनि. पुलिस थाना कठूमर, विष्णु कानि., असलम कानि. मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है