कठूमर में वैश्य समाज के तत्वावधान में पांचवा विशाल रक्तदान शिविर 2 फरवरी को होगा आयोजन
कठूमर (दिनेश लेखी)। वैश्य समाज कठूमर के तत्वावधान में पांचवा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन एसएमएस अस्पताल जयपुर व जीवनधारा ब्लड बैंक अलवर के सहयोग से दो फरवरी सोमवार को लक्ष्मी मैरिज होम पर किया जाएगा। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई है।
वैश्य समाज कठूमर के महामंत्री गगन खंडेलवाल ने बताया कि शिविर की तैयारियों को लेकर वैश्य समाज कठूमर के अध्यक्ष लोकेश जैन की अध्यक्षता व युवा अध्यक्ष रमाकांत खंडेलवाल के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया। । बैठक में रक्तदान शिविर का प्रभरी अनिल कूलवाल व सह प्रभारी सुरेश खंडेलवाल तथा शैलु अग्रवाल को बनाया गया है। रजिस्ट्रेशन समिति में रविन्द्र खंडेलवाल व रवि जैन टिटपुरी, पारस जैन, प्रचार प्रसार समिति में छैल बिहारी अग्रवाल, मनोज आमेरिया, ग्रीस बंसल को शामिल किया गया है। शिविर में युवा वैश्य व महिला वैश्य समाज की टीम भी सहयोगी रहेगी। आयोजकों द्वारा प्रत्येक डोनर को उपहार व डोनर कार्ड से सम्मानित किया जाएगा। शिविर में लगातार पांचवीं बार रक्त देने वाले रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।