व्यापारी योगेन्द्र चोपड़ा हत्याकांड: जिला व्यापार महासंघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, दी जिला स्तर पर आंदोलन की चेतावनी

Apr 27, 2026 - 18:07
 0
व्यापारी योगेन्द्र चोपड़ा हत्याकांड: जिला व्यापार महासंघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, दी जिला स्तर पर आंदोलन की चेतावनी

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता एवं जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द से मुलाकात कर नदबई में 25 मार्च को व्यापारी योगेन्द्र चोपड़ा की गई हत्या व लूटपाट के दोषियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा एवं चर्चा में जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि घटना को लगभग 1 महा से अधिक समय हो गया है ।

परन्तु अभी तक हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर है, इसी के चलते भरतपुर जिला व्यापार महासंघ की इकाई नदबई व्यापार संघ द्वारा नदबई में आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसके तहत बाजार बन्द, कैंडल मार्च, धरना प्रदर्शन इत्यादि किए जा रहे हैं। ताकि पुलिस प्रशासन पर दबाब बनाकर शीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी हो सके।

इस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वस्त किया गया कि वह व उनकी पूरी टीम पुर जोर प्रयास कर रहे हैं,और बहुत हद तक हत्या की गुत्थी सुलझाने के करीब हैं ।जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला महामंत्री विपुल शर्मा द्वारा कहा गया कि अगर शीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो अभी तो आंदोलन नदबई तक सीमित है जल्द ही इसे भरतपुर जिले स्तर पर भी चलाया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक के साथ भरतपुर में अपराधों पर अंकुश, कुम्हेर गेट व अन्य बाजारों में रात्रि में चैकिंग के दौरान दुकान बढ़ा कर अपने घर जा रहे व्यापारियों के साथ नरमी से पेश आने की बात भी रखी, बाजारों में व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम पर व्यापार महासंघ द्वारा अश्वस्त किया गया कि महासंघ अतिक्रमण का समर्थन नहीं करता है। और न ही किसी अतिक्रमणकारी का साथ देगा, विपुल शर्मा ने बताया कुछ बहुत थोड़े से व्यापारियों द्वारा फुटपाथ पर अतिक्रमण किया जाता है, और उन्हीं की वजह से बदनाम पूरी व्यापारी कम्युनिटी होती है, ऐसे व्यापारियों के साथ निश्चित तौर पर कार्यवाही होनी चाहिए,
प्रतिनिध मंडल में महेश चांदनी, कुक्कू गुप्ता, इत्यादि शामिल थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................