गरीब दलित विधवा की बेटी की शादी में सर्व समाज के लोगों ने की मदद; कन्या दान में दिया शादी और गृहस्थी का सामान
डीग (नीरज जैन) डीग के गांव बहज की एक दलित परिवार की एक गरीब विधवा की बेटी की शादी में पूर्व पंचायत समिति सदस्य पूनम शर्मा की पहल पर समाज के विभिन्न लोगों ने आगे आकर योगदान देकर अनुकरणीय मिसाल पेश की है।
विभिन्न लोगों ने इस शादी में कन्यादान के रूप में 11 साड़ी ,11 जोड़ी पैंट शर्ट, एक शॉल, एक बेडशीट, एक डबल बेड का कंबल, पांच बर्तन, 25 किलो चीनी, एक रिफाइंड का पीपा, 21 किलो आटा, एक सिलाई मशीन, एक प्रेशर कुकर, एक जोड़ी पायल, एक सोने की बाली, एक जोड़ी बिछुआ ,2100 रूपये नगद व पांच अन्य गिफ्ट सेट दिए है।
इस पुनीत कार्य में पंडित लोकेश शर्मा, डॉ जितेंद्र सिंह फौजदार, सौरभ जैन, काजल जैन, अनुपमा खंडेलवाल, योगेश शर्मा, नरेश चंद, देवेंद्र सिंह और परमाल सिंह ने अपना योगदान दिया है।

