बड़ौदाकान में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक हुआ संपन्न; कार्यक्रम में आरोग्य मित्र और आरोग्य सखि का रहे उपस्थित
कठूमर।(दिनेश लेखी)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ौदाकान में शुक्रवार को आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम बड़ौदाकान में योजना के क्रियान्वयन के लिए चयनित आरोग्य मित्र और आरोग्य सखि का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ ज्योति के अनुसार प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना और आरोग्य मित्र और आरोग्य सखि को उनके दायित्व के प्रति सक्षम बनाना है।, डॉ प्रेम प्रकाश द्वारा वनौषधि एवं आदर्श दिनचर्या व ऋतुचर्या, डॉ बनवारी लाल द्वारा टोबै को मुक्त ग्राम, डॉ सुशील कुमार के द्वारा आहार विहार, डॉ श्वेता के द्वारा गर्भावस्था परिचर्चा व किशोरी स्वास्थ्य, सीएचओ लक्ष्मीकांत हल्देनिया द्वारा प्राथमिक उपचार सामाजिक मानसिक आध्यात्मिक स्वास्थ्य, एएनएम अर्चना शर्मा द्वारा शुगर और तापमान नापना
इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों द्वारा रुचि दिखाई गई और प्राप्त जानकारी को ग्राम स्तर पर लागू करने का आश्वासन दिया।


