अधिकारी विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए उन्हें निर्धारित समय पर पूरा कराए-बेढम

Feb 6, 2026 - 13:32
 0
अधिकारी विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए उन्हें निर्धारित समय पर पूरा कराए-बेढम

गृह राज्य मंत्री  बेढ़म ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीग (नीरज जैन) गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शुक्रवार को डीग जिले के बृजनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न निर्माणाधीन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित  समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने खेड़ली रोड, डीग रोड और अलवर रोड पर निर्माणाधीन भव्य प्रवेश द्वारों का अवलोकन करते हुए कहा कि ये प्रवेश द्वार नगर की पहचान और सांस्कृतिक गरिमा के प्रतीक होंगे। यहां आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों को एक आधुनिक और व्यवस्थित शहर का अनुभव मिलना चाहिए, इसलिए निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रवेश द्वार का निर्माण लगभग 28.91 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है, जिससे प्रमुख मार्गों का स्वरूप आकर्षक और भव्य बनेगा।
इसके बाद गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने 2.27 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे नवीन तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन का निर्माण पूरी तरह जन-सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जाए।
उन्होंने कहा कि नवीन तहसील भवन बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को राजस्व और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी।
गृह राज्य मंत्री बेढम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि सरकार की जीरो कॉम्प्रोमाइज नीति के तहत विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण सामग्री से लेकर तकनीकी मानकों तक हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जाए। यदि गुणवत्ता में कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों और संवेदकों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये बुनियादी ढांचागत विकास कार्य क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................