टिटपुरी में पहली बार आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, रक्तवीरों का किया सम्मान; 52 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Jun 10, 2026 - 19:41
 0
टिटपुरी में पहली बार आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, रक्तवीरों का किया सम्मान; 52 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

कठूमर (दिनेश लेखी)। ग्राम टिटपुरी स्थित संत भरतदास बेनामी आश्रम परिसर में बुधवार को ग्रामवासियों के सहयोग एवं जीवनधारा ब्लड बैंक के सानिध्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर संयोजक एवं वैश्य समाज कठूमर के टिटपुरी प्रभारी रवि जैन ने बताया कि शिविर का शुभारंभ वैश्य समाज कठूमर के अध्यक्ष लोकेश जैन, महामंत्री गगन खंडेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कूलवाल तथा वरिष्ठ सदस्य रविंद्र खंडेलवाल ने फीता काटकर किया। 
पहली बार आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में युवाओं के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी पहल बताया।

शिविर को सफल बनाने में जगमोहन वर्मा, विश्वेंद्र चौधरी, सवावीर चौधरी, भूपेंद्र शर्मा, उदय सिंह एवं महेंद्र जांगिड़ सहित अनेक ग्रामीणों ने सहयोग प्रदान किया। विशेष बात यह रही कि काकरोली निवासी अमरचंद चौधरी ने अपने जीवन का 35वां रक्तदान कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
समापन अवसर पर इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य सोनू खंडेलवाल, रवि खंडेलवाल, सोनू सैन, श्याम शर्मा एवं अंकुर शर्मा ने विधायक रमेश खींची, टिटपुरी प्रशासक हरवीर बीजला, हरिओम कटारा, गोपेश भारद्वाज सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।तथा सभी रक्तवीरों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  इस मौके पर विधायक खींची ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को मजबूती मिलती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................