खैरथल में स्वनिधि महोत्सव शिविरः 8 लाभार्थियों को मिले ₹15-15 हजार के ऋण

Jun 6, 2026 - 12:11
Jun 6, 2026 - 12:40
 0
खैरथल में स्वनिधि महोत्सव शिविरः  8 लाभार्थियों को मिले ₹15-15 हजार के ऋण

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  विभागीय निर्देशानुसार दिनांक 01.06.2026 से दिनांक 30.06.2026 तक नगर परिषद खैरथल में विशेष अभियान (स्वनिधि महोत्सव, लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि कैम्प) का आयोजन नगर परिषद खैरथल सभागार में किया जा रहा है जिसमें सप्ताह के प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को बैंक प्रतिनिधियों के माध्यम से पीएम-स्वनिधि योजनान्तर्गत लम्बित आवेदनों का मौके पर निस्तारण कर ऋण स्वीकृत किया जाना है। उक्त निर्देशों की पालना में आज दिनांक 05.06.2026 को नगर परिषद सभागार में बैंक प्रतिनिधियों द्वारा 08 लाभार्थियों को राशि 15000/- रूपए प्रति लाभार्थी ऋण स्वीकृत कर उपलब्ध कराया गया है। शिविर के दौरान लाभार्थियों को अग्रणी जिला मुख्य प्रबंधक द्वारा राशि का सदुपयोग एवं पुनर्भुगतान से सम्बन्धित जानकारी दी गई। उक्त शिविर में मुकेश कुमार शर्मा, आयुक्त, एच.एन. मीणा अग्रणी जिला मुख्य प्रबन्धक एवं नगर परिषद खैरथल क्षेत्र में स्थित बैंक से सम्बन्धित प्रतिनिधि  जितेन्द्र ठाकुर,  मनोज निमेश,  खेमचन्द वर्मा,  हिमांशु, टिंकु सिंह एवं भूपेन्द्र गुर्जर सहायक अभियन्ता,  मोतीलाल वर्मा, कनिष्ठ अभियन्ता,  चौखमदत्त शर्मा , सुमन देवी,राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है