प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला दिनांक 12 दिसंबर को होगी आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी) कृषि उपज मंडी समिति खैरथल के सचिव राजेश चंद कर्दम ने बताया कि पंचायत समिति, मुण्डावर के सभागार में दिनांक 12.12.2025 को दोपहर 1.00 बजे वार शुक्रवार को राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड जयपुर की SPMU TEAM द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के विषय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाना है।
सचिव कर्दम ने बताया कि इस योजना में अचार, पापड, बडी, ब्रेड, बिस्किट, चिप्स, कुरकुरे, जैम/जैली, साबूदाना, पेठा, नमकीन, सेवई, आईस कैन्डी, सत्तू दाल पनीर, गजक, पोटेटो फेचफाई, हल्दी, पोहा, शहद, कैचअप, पास्ता, मैकोनी, आईसकीम, केक, टोस्ट, घी, नूडल्स, पोपकॉर्न, पतासा निर्माण के उद्योग सम्मलित है। इसके अतिरिक्त आटा चक्की उद्योग, गुड उत्पादन, लहसून, प्याज, अदरक, पेस्ट निर्माण मिठाई (रसगुल्ला, गुलाब जामून) तेल मील प्लान्ट उद्योग, ब्राईट फूट निर्माण, मसाला उत्पादन आदि सूक्ष्म कृषि प्रसंस्करण इकाई स्थापित किये जा सकते है। इस कार्यशाला में राज० राज्य कृषि विपणन बोर्ड जयपुर से प्रोजेक्ट मैनेजमैन्ट टीम सहित सभी जिला रिसोर्स पर्सन सभी बैंको के प्रतिनिधि एल.डी. एम. पंजाब नेशनल बैंक एंव अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भाग ले रहे है। क्षेत्र के समस्त किसानों, व्यापारियो एंव उद्यमियो को सूचित किया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यशाला का लाभ उठावे ।
उक्त योजना में उद्यमी को उसकी पूंजीगत लागत का 35 प्रतिशत अनुदान एवं अधिकतम 10.00 लाख अनुदान प्रदान किया जाता है।


