सुसंस्कार आज की महती जरूरत - गोपाल स्वामी

Mar 2, 2026 - 13:09
 0
सुसंस्कार आज की महती जरूरत - गोपाल स्वामी

गुरला (बद्रीलाल माली) गाडरमाला में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आयोजन के दुसरे दिन प्रज्ञा पुराण कथा में कथावाचक शान्तिकुंज के गोपाल स्वामी ने वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कहा कि आध्यात्मि एक अनुभुती है जो वर्तमान में समाज में आ रही विषमताओं के कारण विचारों का पतन है। राम आचार्य हमेशा कहते थे कि समाज तभी बदलता है जब विचारों में परिवर्तन होता है। शुरुआत स्वयं से करनी होती है,आज समाज में सुसंस्कार जरूरी है लेकिन शिक्षा भौतिक सुख सुविधाओ के अनुसार दी जा रही है। हमें हमारे वेदों एवं पुराणों में समाज सुधार के कई गुण रहस्य संस्कृति उत्थान के उपाय बताए लेकिन स्वार्थ लोलुपता से हमें बचकर स्वयं के जीवन कल्याण के लिए ईमानदारी जिम्मेदारी एवं धर्म के अनुसार आचरण करना चाहिए। मनुष्य को अपने कर्म के परिणाम स्वयं को भुगतना पड़ता है।  इससे पहले 9 कुण्डीय के स्थान पर 15 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में आमजन श्रद्धालुओं ने  विश्व कल्याण एवं मानव उत्थान के लिए आहुति दी। तथा 79 श्रद्धालुओं ने गायत्री परिवार की दीक्षा ग्रहण की और सायं दीप यज्ञोपवीत आरती की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है