होली की पूजा अर्चना कर भक्त प्रहलाद की कहानी सुनकर परिवार के मंगलमय रहने की कामना की
राजगढ (अलवर/अनिल गुप्ता) कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों मे सोमवार को महिलाओं द्वारा होली की परंपरागत पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर तड़के से महिलाओ का काफिला होली की पूजा अर्चना करने जाता हुए दिखाई दिया। पूजा का सिलसिला देर तक चलता रहा। महिलाओं द्वारा होली का हल्दी,चावल, कुमकुम, मोली आदि से पूजा अर्चना कर जल अर्पित कर भक्त प्रहलाद और होलिका की कहानियां सुनकर परिवार के कुशल मंगलमय रहने की कामना की।