उधारी लेनदेन के विवाद में में फायरिंग: पीड़ित के मुंह पर देसी कट्टे का छर्रा लगा

आरोपियों ने लाठी-डंडों से भी हमला किया

Sep 30, 2025 - 13:34
 0
उधारी लेनदेन के विवाद में में फायरिंग: पीड़ित के मुंह पर देसी कट्टे का छर्रा लगा

अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के पाटा गांव में सोमवार रात आपसी लेनदेन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इसमें एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी गई। उसके मुंह पर छर्रे लगने के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार गांव का हाकम दीन देर रात अपने घर लौट रहा था। रास्ते में गोलू सिंह और उसके भाई ने उन पर अचानक हमला कर दिया। पहले आरोपियों ने गाली-गलौज की। फिर देसी कट्टा निकालकर फायर कर दिया। गोली के छर्रे से हाकम दीन गंभीर घायल हो गए। इसके बाद एक अन्य भाई ने लाठी-डंडों से उन पर हमला किया।

  • पुलिस ने देसी कट्‌टा बरामद किया

 आरोप है कि हाकम दीन के पुत्र साहिल का गोलू और उसके भाइयों से रुपए उधार को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। घायल को नौगांवा से अलवर लाया गया। यहां इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस आरोपी गोलू सिंह व उसके भाइयों की तलाश कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................