कोली समाज की जिला बैठक कठूमर में हुई संपन्न,12 अक्टूबर को जिला अध्यक्ष का चुनाव
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के लक्ष्मी मैरिज गार्डन में सोमवार को अलवर जिला कोली समाज के जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चुनाव समिति की जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता केसर देवी ने की।
ब्लॉक अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि अलवर जिला कोली समाज के जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला अध्यक्ष के चुनाव 12 अक्टूबर को करवाने का निर्णय लिया गया तथा वोटर लिस्ट का प्रकाशन 10 सितंबर को किया जाएगा इस बैठक में चुनाव समिति के सदस्य मंतूराम, आलोक, भवानी सिंह वकील, बिहारी लाल ठेकेदार, रामजीलाल टहला, बाला प्रसाद, ताराचंद तहसीलदार, दुलीचंद अध्यापक, रामकरण एवं गणमान्य लोग व सदस्य मौजूद थे।
