गोविंदगढ़ में हेल्थ कैंप, 96 मरीजों की जांच:बीपी, शुगर, एक्स-रे और फेफड़ों की जांच के लिए स्पाइरोमीटर टेस्ट किए, परामर्श और दवाइयां भी दी

Apr 15, 2026 - 17:22
 0
गोविंदगढ़ में हेल्थ कैंप, 96 मरीजों की जांच:बीपी, शुगर, एक्स-रे और फेफड़ों की जांच के लिए स्पाइरोमीटर टेस्ट किए, परामर्श और दवाइयां भी दी

अलवर के गोविंदगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ये शिविर लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में गैर-संचारी रोगों (NCD) की रोकथाम और सुधार के लिए आयोजित किया गया था।

लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रवि दाधीच ने बताया- इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते बीपी, शुगर और सांस संबंधी रोगों की समय पर पहचान और उपचार करना है। शिविर में अत्याधुनिक 'मोबाइल मेडिकल वैन' का उपयोग किया गया, जहां प्रशिक्षित मेडिकल टीम ने कुल 96 मरीजों का निशुल्क पंजीकरण किया।

मरीजों की बीपी, शुगर, सीबीसी, एक्स-रे और फेफड़ों की जांच के लिए स्पाइरोमीटर टेस्ट किए गए। जांच के उपरांत डॉक्टर्स ने मरीजों को निशुल्क परामर्श और दवाइयां भी वितरित कीं।

शिविर में आए अधिकांश मरीज सांस संबंधी समस्याओं, मधुमेह और हृदय रोगों से पीड़ित पाए गए। डॉ. दिनेश कुमार और सीएचसी टीम ने मरीजों को खान-पान और जीवनशैली में बदलाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।सीएचसी प्रभारी डॉ. शिवकान्त शर्मा ने लूपिन फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोबाइल वैन के जरिए डिजिटल एक्स-रे और स्पाइरोमीटर जैसी सुविधाएं ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी हैं। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन और इन सेवाओं को स्थायी बनाने की मांग की।

शिविर को सफल बनाने में लूपिन फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी दीनबंधु पालीवाल, एएनएम मोनिका, शिविर संचालक गौरव सैनी, रविता चौधरी, महेश शर्मा, पुष्पेन्द्र गहलोत, सपना शर्मा, नितेश सैनी और प्रियंका ने सहयोग किया। सीएचसी स्टाफ से डॉ. निशी अग्रवाल, डॉ. डी.पी. शर्मा और डॉ. नसीब खान सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है