जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता - मयंक मनीष

Apr 2, 2026 - 20:08
 0
जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता -  मयंक मनीष

डीग (नीरज जैन) जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने गुरुवार को डीग जिले के जिलाधिकारी का पदभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने गिर्राज जी के प्रति अपनी अगाध आस्था प्रकट करते हुए पूछरी पहुंच कर मुकुट मुखारविंद का अभिषेक किया तथा भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए। इसके पश्चात उन्होंने पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा की एवं दानघाटी पर श्री गिर्राजधरण  के दर्शन किए। गिरिराज महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत ही उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना प्रशासनिक कार्यभार संभाला।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने जिले के सभी प्रमुख प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अपने दृष्टिकोण और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप सभी विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना प्रशासन का मुख्य लक्ष्य रहेगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं और स्पष्ट किया है कि आमजन की समस्याओं और परिवादों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना जाए तथा उनका संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया जाए।
जिला कलेक्टर ने प्रशासनिक जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि वे स्वयं निरंतर फील्ड में सक्रिय रहेंगे ,ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी फ्लैगशिप एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुंच सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। चाहे वह जनसुनवाई का कार्यक्रम हो या विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाले प्रशासनिक शिविर, प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और तत्परता के साथ निर्वहन करना होगा, ताकि आमजन को सुशासन का सीधा लाभ मिल सके। इस दौरान पुलिस के गार्ड द्वारा जिला कलेक्टर निवास पर उन्हें सलामी भी दी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................