विशाल तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

Aug 11, 2025 - 13:08
 0
विशाल तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

भरतपुर/रूपवास: ( लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल)  शहर में सोमवार को मेला मैदान से लेकर भरतपुर धौलपुर रोड तक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन एसडीएम विष्णु बंसल के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री ठा. भानुप्रताप सिंह राजावत व तहसीलदार अमित शर्मा रहे। 

विशिष्ट अतिथि सीबीईओ लखनपाल सिंह, थानाधिकारी चंद्रमोहन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरभान सिंह परमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नवीन दुवे, मण्डल अध्यक्ष खजान सिंह, शहर अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, जिला मंत्री किसान मोर्चा पार्षद नीरज सत्तू गौड़, कृष्णा जाट, बंटी अंबेश, विवेक गुप्ता, राजवीर सिंह रहे।  

तिरंगा रैली मुख्य बाजार होते हुये सब्जी मंडी, हनुमान चौक भरतपुर रोड पर समाप्त हुई। जिसमे बाजार में दुकानदारो ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान सभी विद्यालयों के छात्र सम्मलित हुये। इस मौके पर राहुल कटारा, भोलू मित्तल, अमन, नीरज गुर्जर, राजकुमार, विवेक गुप्ता,गोपेश पुलिस प्रशासन के जवान मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................