मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी बजरंग सिंह राठौड़ का स्वागत कर किया पौधारोपण

Jul 9, 2025 - 12:04
 0
मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी बजरंग सिंह राठौड़ का स्वागत कर किया पौधारोपण

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ मकराना के द्वारा नव आगुंतक प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर एवं मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी बजरंग सिंह राठौड़ का समारोह पूर्वक स्वागत कर पौधारोपण किया गया। सचिव स्थानीय संघ मकराना रामदेव पारीक ने बताया कि स्थानीय संघ मकराना के प्रशिक्षण केन्द्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय हनुमान जी की ढाणी में आयोजित समारोह में प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बजरंग सिंह राठौड़ ने स्काउट गाइड की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्काउट गाइड पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन एवं सामाजिक सेवा में सदैव अग्रणी रहते है,

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित स्काउट गाइड का आह्वान किया कि आप प्रशिक्षण केन्द्र में इस वर्ष पचास पौधे लगाकर इनकी देखभाल करें। उपप्रधान स्थानीय संघ मकराना लादूराम सैनी ने स्काउट गाइड के सेवा के प्रति समर्पण एवं तत्परता की प्रशंसा कर जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया एवं वृक्षों का महत्व भी बताया। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मकराना रवि राज सिंह राठौड़, सहायक जिला कमिश्नर एवं प्रधानाचार्य राउमावि बरवाली गोपाल कुमार ने भी पर्यावरण की रक्षा के लिए स्काउट गाइड को तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पौधारोपण किया गया एवं उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी स्काउट गाइड को सौपी गई। इस अवसर पर मुरली मनोहर मेघ, चेतन भार्गव, सर्जन राम किरडोलिया, जास्मिन, मानषी चोखडा, सुप्रिया कुमारी, कोमल बंजारा, पुनम चंद्र, सुरेन्द्र प्रजापत, मोहम्मद वाजिद, फरदीन, ऋषभ जैन आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................