मेघवाल विकास समिति ने खैरथल-तिजारा में तेज किया सदस्यता अभियान, मिलेगी आजीवन सदस्यता

Jun 4, 2026 - 06:00
 0
मेघवाल विकास समिति ने खैरथल-तिजारा में तेज किया सदस्यता अभियान, मिलेगी आजीवन सदस्यता

खैरथल-तिजारा (देवराज मीणा) मेघवाल विकास समिति जिला खैरथल-तिजारा द्वारा समाज को संगठित, शिक्षित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाया जा रहा है। समिति ने समाज के प्रत्येक परिवार से अपील की है कि वे मात्र 500 रुपये की आजीवन सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ें और समाज की एकता एवं मजबूती में अपना योगदान दें।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि एक मजबूत संगठन ही समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा तथा समग्र विकास का आधार होता है। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों को विधिवत रसीद प्रदान की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन भुगतान कर व्हाट्सएप के माध्यम से रसीद प्राप्त कर सकते हैं अथवा मुंडावर तहसील के पीछे स्थित समिति कार्यालय में संपर्क कर सदस्यता ले सकते हैं।

युवा मेघवाल विकास समिति के जिला उपाध्यक्ष किशनलाल सांवरिया ने बताया कि समाज की प्रगति और विकास के लिए युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों सहित सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और अन्य लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया है। सदस्यता या किसी भी जानकारी के लिए समिति के मोबाइल नंबर 9694392762 पर संपर्क किया जा सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है