कलक्टर के आदेश बेअसर, बीडीओ पर अभी तक नहीं की कार्रवाई
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) समीपवर्ती कोटकासिम तहसील के करवड की ढाणी निवासी सोनू पुत्र राजेश कुमार ने गत 23 जून को कलक्टर के समक्ष पेश होकर अपने दादाजी के मृत्यु प्रमाण पत्र का पंजीकरण होने के बाद भी नहीं बनाने व 500 सो रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत पर कलक्टर ने ग्राम विकास अधिकारी रामगोपाल सैनी को निलंबित करने के आदेश जारी किए थे।
उक्त आदेश अति. जिला कलक्टर ने अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद खैरथल को आदेश की पालना करने के लिए पत्र लिखा। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, जिला कलक्टर के निर्देश पर प्रार्थी सोनू गुरुवार को मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त करने वाली रिपोर्ट लेने कोटकासिम गया तो रिपोर्ट नहीं दी। प्रार्थी सोनू ने कलक्टर को पुनः पत्र लिखकर उक्त अधिकारी को निलंबित किए जाने की मांग की है। इस संबंध में एसीओ रामदयाल से बात की तो उन्होंने कहा की में पिछले कई दिनों से कैम्प के कार्यक्रम में व्यस्त हूं। फाइल देखने के बाद ही कुछ बता सकता हूं।

