डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर दीपक शर्मा का किया सम्मान
![डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर दीपक शर्मा का किया सम्मान](https://gexpressnews.com/uploads/images/202407/image_870x_6683834d17300.jpg)
किशनगढ़बास ( कमलेश कुमार पमनानी) -डाक्टर्स डे पर डॉक्टर का किया सम्मान । किशनगढ़बास केमिस्ट एसोसिएशन ने सोमवार को डॉक्टर दीपक शर्मा के साथ केक काटकर डॉक्टर डे मनाया व डाक्टर शर्मा का सम्मान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा डॉक्टर्स को हम भगवान का रूप मानते हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को यह भी समझना चाहिए कि डॉक्टर्स की भी सीमाएं हैं। कई बार लोग उन पर हावी होने की कोशिश करते हैं, जबकि डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा करना चाहिए। डॉक्टर और मरीज के बीच एक विश्वास का नाता होता है। मरीजों को चाहिए कि वे धैर्य के साथ डॉक्टर की बात मानें और डॉक्टर्स को चाहिए कि वे मरीजों की बात को अच्छी से सुनें। इस अवसर पर विनोद मिश्रा, गुलशन खुराना, कमलेश पमनानी, हैप्पी , नरेश भूटानी, पंकज बत्रा, रवि, विजय, नरेश गुनानी, पवन गांधी ,सदाम, नायब आदि मौजूद थे
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)