पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया रक्तदाताओं ने उत्साह से किया 900 यूनिट रक्तदान

Jun 6, 2026 - 18:40
 0
पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया रक्तदाताओं ने उत्साह से किया 900 यूनिट रक्तदान

अंता (शफीक मंसूरी ) पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल का 52 वां जन्मदिवस  कवाई कस्बे में सेवा, समर्पण और जनसरोकारों के अनूठे संगम के रूप में मनाया गया। पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने  जन्मदिन मनाने से पहले  कांग्रेसजनों द्वारा सेवा, समर्पण एवं जनकल्याणकारी कार्यों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।कार्यक्रम की शुरुआत गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर की गई। इसके पश्चात रेलवे स्टेशन पहुंचकर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भोजन वितरित किया गया। वहीं सायं 7 बजे शहीद राजमल चिकित्सालय में स्व. ओमप्रकाश मानव सेवा समिति के सहयोग से मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन वितरण किया गया। हजारों कांग्रेसजनों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति में आयोजित समारोह का मुख्य आकर्षण विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रहा, जिसमें युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 900 यूनिट रक्तदान किया, रक्तदाताओं ने यह संदेश दिया कि किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता।

जन्मदिन समारोह में अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हंसराज मीणा अंता नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मुस्तफ़ा खान, अंता ईदगाह कमेटी के पूर्व सदर मो इक़बाल(मल्लू भाई) सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने पानाचंद मेघवाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं पानाचंद मेघवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, कांग्रेसजनों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का पुण्य कार्य है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन में सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। रक्तदान शिविर ने जन्मदिन समारोह को मानवता के महापर्व में बदल दिया, जहां सैकड़ों युवाओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अली हुसैन टीपू रक्तदान करते हुए कहा की बारां अटरू के पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल  के जन्मदिन के ख़ास मौके पर टीम के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन में भाग लिया जिसमें सभी ने मिलकर ज़रूरतमंदों की जान बचाने के लिए योगदान दिया। हम उनके लंबे जीवन और उनकी जनता के प्रति समर्पण को सलाम करते हैं कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................