बारां जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित; युवाओं और खिलाड़ियों के लिए तैयार हुआ नया मंच
बारां (राजस्थान) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत बारां जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी ने संगठन को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इस नियुक्ति प्रक्रिया में अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, पूर्व विधायक करण सिंह राठौर, पूर्व विधायिका निर्मला सहरिया, काँग्रेस कमेटी बारां जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा,डीसीसी उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी ,डीसीसी उपाध्यक्ष अशरफ देशवाली ,व अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी सहित कई वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा महत्वपूर्ण रही।
जिला उपाध्यक्ष पद पर देवेश सोनी, अमान खान पलावथा, बंटी मेवाती और मन्नू गोठवाल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महासचिव पद पर अजय कुमार नागर, जितेन्द्र नागर, अकील अहमद एडवोकेट, सलामतुला शेख, ब्रजेश डागर और दीपक कुमावत को नियुक्त किया गया है। कय्यूम गौरी को संगठन महामंत्री बनाया गया है, जो संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगे।
जिला सचिव पद पर अमान खान नाहरगढ, शाहरुख बड़ोरा, दुर्गा शंकर सुमन, चन्द्रवीर सिंह, चंद्र मोहन मीणा, निहाल अहमद, रमीज राजा, शाहरुख खान, रहीम खान और बुद्धि प्रकाश मेहता को शामिल किया गया है। सह सचिव के रूप में सलाउद्दीन अयूबी, शहजाद अंसारी, सुरेश सुमन, मोहम्मद आरिफ, मान सिंह गोचर और आर्यन खान को मौका मिला है।
वैभव प्रताप सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त कर संगठन की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें देव किशन गुर्जर (अंता), सोनू गोस्वामी (मांगरोल), नीरज खटाना (बारां), आरिफ पठान (किशनगंज), ललित यादव (शाहबाद), महेश मालव एडवोकेट (छबड़ा), शफी मोहम्मद (छीपाबड़ोद) और अल्फेज पठान (अटरू) शामिल हैं। नगर अध्यक्ष पद पर शाहरुख गुलफाम (मांगरोल), फिरोज मंसूरी (सिसवाली), वसीम खान (छबड़ा) और राकेश सुमन (अटरू) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम न केवल खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करेगी, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाने का कार्य भी करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि नई कार्यकारिणी युवाओं को खेलों से जोड़कर संगठन को नई दिशा और मजबूती देगी।


