छबड़ा विधानसभा प्रभारी मंज़ूर तंवर लेंगे 22 मार्च को छबड़ा एवं छिपाबडौद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक

बारां (राजस्थान) 20 मार्च 2025 ,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छबड़ा विधानसभा के दोनों छिपाबडौद एवं छबड़ा ब्लॉक कॉग्रेस कमेटी की संघठन को मजबूती प्रदान करने के संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है,जिसे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव छबड़ा विधानसभा प्रभारी मंज़ूर तंवर एडवोकेट बैठक लेंगे,बैठक के बाद सभी कोंग्रेसजनो से वार्ता कर संघठन को गति प्रदान करने सहित,वहां आने वाली प्रमुख समस्याओं को जानेंगे इनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, पूर्व विधायक करण सिंह भी बैठक में शामिल रहेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया 22 मार्च,2025 शनिवार को छिपाबडौद ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सुबह 11 बज़े, रोशन स्टोन,टोलम चौराहा, छिपा बडौद पर एवं छबड़ा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक दोपहर 2 बज़े सोनी धर्मशाला,छबड़ा में रखी गई है,छबड़ा विधानसभा(196) के दोनों ब्लॉकों में होने वाली बैठक में ब्लॉक कांग्रेस की वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी,क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन,वर्तमान एवं पूर्व कांग्रेस पदाधिकारी,वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधिगण,मंडल अध्यक्ष सहित क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनो के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सांसद प्रत्याक्षी ,विधायक प्रत्याक्षी, प्रधान, जिला प्रमुख, नगरपालिका चेयरमेन, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य,सरपंच,पार्षद, वार्ड पंच सहित कांग्रेस के सभी अग्रिम संघटनो, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूई. विभाग, प्रकोष्टो के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियो के अलावा सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।






