पूर्व तहसीलदार मंगलचन्द सैनी ने clc स्कूल में फहराया तिरंगा
कंगूरा नहीं नींव की ईंट बनो—सैनी
झुंझुन (सुमेर सिंह राव ) सीएलसी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया ।मुख्य अतिथि पूर्व तहसीलदार मंगलचन्द सैनी थे ।सैनी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली ।इससे पूर्व सैनी का साफा व शाल पहनाकर स्वागत किया गया ।कार्यक्रम के दौरान सीएलसी के छात्रों ने देशभक्ति के गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं जिससे देशभक्ति का माहौल बन गया ।उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्टाफ ड्राइवरों व प्रतिभागियों का सम्मान किया गया । अंत में मुख्य अतिथि के स्वागत व धन्यवाद भाषण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ ।इस अवसर पर सीएलसी के स्टाफ व विद्यार्थियों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।