श्री मनसा कन्या पीजी महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित; खेलों से होता है मानसिक व शारीरिक विकास: डॉ. ज्योत्सना
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे के श्री मनसा कन्या पीजी महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देना रहा।
समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की निदेशिका डॉ. ज्योत्सना सिखवाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि मानसिक विकास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी नियमित रूप से भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रभारी पवन कुमार वर्मा और सुमन सैनी के निर्देशन में विभिन्न खेल गतिविधियों का संचालन हुआ, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रवक्ता विकास सैनी, राकेश सैनी, बुधराम गुर्जर, ललिता सैनी, मोनिका सैनी, प्रियंका सैनी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेविकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

