भरतपुर निकाय चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग की बड़ी तैनाती, हेल्प लाइन नंबर और ईमेल जारी
भरतपुर / कौशलेन्द्र दत्तात्रेय
नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण तैनाती की गई है। आयोग ने नगर निगम एवं नगरपालिकाओं के पर्यवेक्षण हेतु आईएएस अधिकारी मनीष गोयल (संयुक्त शासन सचिव, गृह-अपील विभाग, जयपुर) को भरतपुर का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
नगर निकाय चुनाव सहायक प्रभारी अधिकारी (पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ) के अनुसार पर्यवेक्षक मनीष गोयल भरतपुर स्थित सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी निगरानी और आम जनता की शिकायतों या समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सर्किट हाउस के कमरा नंबर 111 में विशेष 'पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ' स्थापित किया गया है।
चुनाव संबंधी किसी भी विषय या शिकायत के लिए आम नागरिक दूरभाष नंबर 05644-299145 तथा आधिकारिक ई-मेल [email protected] के माध्यम से सीधे पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ से संपर्क कर सकते हैं।

