अवैध कब्जों पर चलेगा 'योगी जैसा बुलडोजर:भाजपा के अंतिम दिन के रोड शो में गरजे रामहेत यादव

Sep 7, 2026 - 22:30
 0
अवैध कब्जों पर चलेगा 'योगी जैसा बुलडोजर:भाजपा के अंतिम दिन के रोड शो में गरजे रामहेत यादव

खैरथल | हीरालाल भूरानी

​खैरथल नगर परिषद चुनाव के प्रचार अभियान के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल रोड शो और जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामहेत यादव ने क्षेत्र में भू-माफियाओं और कथित रंगदारी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने चुनावी मंच से कड़ा संदेश देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम आते ही क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और गुंडागर्दी पर पूरी तरह ताला लगाने का काम किया जाएगा।

गरीबों की जमीन हड़पने वालों पर होगी जेल की कार्रवाई

पूर्व विधायक रामहेत यादव ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में जहां भी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे किए गए हैं, वहां 'योगी बाबा' की तर्ज पर बुलडोजर चलाकर बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।

"सिंधी और पुरुषार्थी समाज मेरे दिल में बसता है"

अपने संबोधन में रामहेत यादव ने स्पष्ट किया कि उनका यह रुख किसी समाज विशेष के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा, "सिंधी और पुरुषार्थी समाज मेरे भाई हैं और वे मेरे दिल में बसते हैं। मेरी लड़ाई किसी वर्ग से नहीं, बल्कि एक परिवार विशेष की दबंगई और गलत काम करने वालों के खिलाफ है, जो अवैध कब्जाधारियों और असामाजिक तत्वों का संरक्षण करते हैं।"

सेठ शामनदास प्रेमी की प्रतिमा लगाने का ऐलान

जनसभा के दौरान पूर्व विधायक ने क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी सेठ शामनदास प्रेमी के योगदान को याद करते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेठ शामनदास प्रेमी की अगली बरसी से पूर्व आनंद नगर कॉलोनी में उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापित की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान से प्रेरणा ले सकें। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................