शिक्षक संघ की बैठक में पुरूषोत्तम बने अध्यक्ष

Oct 16, 2020 - 12:52
 0
शिक्षक संघ की बैठक में पुरूषोत्तम बने अध्यक्ष

बयाना भरतपुर

बयाना,15 अक्टूबर। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की उपशाखा की बैठक गांव बृहमबाद में हुई। जिसमें शिक्षको की विभिन्न समस्याओ व संगठन को मजबूत बनाने सहित शिक्षको की लम्बित मांगो को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में संघ के प्रदेश संरक्षक श्यामसिहं, उपाध्यक्ष कर्मवीरसिहं,दिनेश उपाध्याय, प्रहलाद गर्ग आदि भी मौजूद रहे। बैठक में सर्वे सम्मति से संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पुरूषोत्तम पाराशर, सभाअध्यक्ष राजकुमार, उपसभा अध्यक्ष हरपालसिहं को सर्व सम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। इनके अलावा महिला उपाध्यक्ष विमला कुशवाह, कार्यकारी अध्यक्ष मुनेश बमनावत, महिलामंत्री कृष्णा अग्रवाल, मंत्री बृजकिशोर, कोषाध्यक्ष शेखरचंद, प्रवक्ता मानसिहं, सदस्य द्वारिकाप्रसाद, मोहनमुरारी, बलवीरसिहं,पुस्तकालय अध्यक्ष जगन्नाथप्रसाद, पुरूषोत्तमलाल,बृजेन्द्रसिहं आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन त्रिलोक उपाध्याय ने किया। 

बयाना से राजीव झालानी की रिपोर्ट,,,,,,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow