खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे आगरा के 6 फोटोग्राफर दोस्तों की कार खाई में गिरी; 4 की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

Oct 23, 2026 - 17:15
 0
खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे आगरा के 6 फोटोग्राफर दोस्तों की कार खाई में गिरी; 4 की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

जयपुर (राजस्थान): जयपुर जिले के रायसर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-148 (दौसा-मनोहरपुर) पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार का अचानक टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार छह दोस्तों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी थे और पेशे से फोटोग्राफर बताए जा रहे हैं। वे खाटूश्यामजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे।

टायर फटते ही बेकाबू होकर पलटी कार

सीओ रामकिशन विश्नोई के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुई। तेज गति में चल रही कार का अचानक टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे गहरी खाई में गिरकर चकनाचूर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी युवक क्षतिग्रस्त कार के मलबे में बुरी तरह फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया।

मृतकों और घायलों की शिनाख्त पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान:

  • अतुल वार्ष्णेय (35), निवासी रामबाग, आगरा
  • मुकुल जायसवाल (21), निवासी कालिंदी विहार, आगरा
  • रूपेश जाटव (25), निवासी आगरा
  • शिवा सिंह (20), निवासी आगरा

वहीं, आगरा के नुनिहाई निवासी राहुल शर्मा (36) और बल्केश्वर निवासी अर्पित बंसल (20) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल निम्स (NIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम दुर्घटना के तुरंत बाद मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची रायसर थाना पुलिस ने घायलों और शवों को अस्पताल भिजवाने के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को खाई से बाहर निकलवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है