णमोकार महामंत्र, जाप्य लेखकों का सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
जयपुर (कमलेश जैन) परम पूज्य आर्यिका शिरोमणि गणिनी प्रमुख श्री 105 ज्ञानमति माताजी द्वारा 8 अक्टूबर ( शरद पूर्णिमा के दिन)1995 में गठित णमोकार महामंत्र बैंक की जयपुर शाखा माताजी द्वारा प्रवर्तित समवशरण रथ के जयपुर आगमन पर प्रेरणा पाकर श्री विमल कुमार जी सोगाणी समिति के प्रथम अध्यक्ष द्वारा वर्ष 1999 में श्री चन्द्रप्रभ जिनालय दुर्गापुरा में आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान विभिन्न कालोनियों से आये श्रेष्ठियों की उपस्थिति में णमोकार महामंत्र बैंक संचालन समिति जयपुर का गठन किया गया ।
तब से निरन्तर समिति द्वारा णमोकार महामंत्र जाप्य पुस्तिकाएं वितरित कर जाप्य लेखकों द्वारा णमोकार महामंत्र लिखवाया जाकर गणिनी आर्यिका श्री ज्ञानमति माताजी के जन्म दिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर जाप्य पुस्तिकाओं का संग्रहण कर जम्बूद्वीप हस्तिनापुर भेजकर वहाँ से प्राप्त प्रमाणपत्रों का वितरण वर्ष 2000 से नियमित हर वर्ष किया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष हरक चन्द बडजात्या हमीरपुर वाले- ने बताया कि जाप्य लेखकों का सम्मान समारोह 14 दिसम्बर 25 रविवार प्रातः 9.30 बजे श्री महावीर साधना संस्थान, अहिंसा पथ महावीर नगर में न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रेष्ठी श्री महावीर कुमार जी - उषा गोदिका अपने सुपुत्र - सुपुत्री जो अमेरिका से आए हुए थे, न उन्होंने चित्र अनावरण कर भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। श्राविका श्रीमती मंजू जैन सेवा वाले, श्रीमती सन्तोष चान्दवाड ने सुन्दर मंगलाचरण कर समारोह की शुरुआत की। उपस्थित सभी जाप्य लेखकों ने सस्वर णमोकार महामंत्र का पाठ किया।
समिति के मंत्री महावीर कुमार चान्दवाड ने अवगत कराया कि उपस्थित सभी जाप्य लेखकों, दानदाताओं का स्वागत - अभिनन्दन किया गया , समारोह न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन, महावीर साधना संस्थान के मंत्री सुरेश कुमार जैन, चित्र अनावरण दीप प्रज्ज्वलन कर्ता महावीर कुमार - उषा गोदिका परिवार, मुख्य अतिथि विद्या प्रमाण रियल्टी के विनोद कुमार विभोर कुमार छाबडा, विशिष्ट अतिथि पवन कुमार - गुणमाला लुहाडिया रायथल वाले , सहयोगी विजय कुमार विनोद कुमार वैद, श्रीमती चन्र्दकान्ता इन्द्र चन्द जैन, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री व अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन अनिता बड़जात्या , विशिष्ट सहयोगी प्रमोद कुमार रितेश छाबडा, कमल चन्द गोदिका , विद्वान राजेश गंगवाल आदि सभी अतिथियों का तिलक माल्यार्पण के साथ प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया ।
सम्मान समारोह में हीरक पदक 39 , स्वर्ण- 93, व रजत 187 कुल 319 जिन्होंने एक करोड़ 46 लाख 18 हजार णमोकार महामंत्र का लेखन कर जाप्य पुस्तिकाएं जमा कराई है, सभी लेखकों व अतिथियों को गुलाब चन्द्र सुभाष चन्द गंगवाल की ओर से प्रतीक चिह्न व लेखकों को हस्तिनापुर से प्राप्त प्रमाण पत्र दिये जाकर सम्मानित किया गया ।
विद्वान पंडित राजेश कुमार गंगवाल द्वारा 84 लाख मंत्रो के जनक णमोकार महामंत्र के महात्म्य को विस्तृत रूप से समझाया।
समिति के उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन के अनुसार जाप्य लेखकों द्वारा अब तक एक अरब 46 करोड़ 18 लाख मंत्र लिखे जा चुके हैं।
समिति के अध्यक्ष हरक चन्द बडजात्या हमीरपुर वाले- ने उपस्थित सभी अतिथियों, दानदाताओं, प्रेरकों व जाप्य लेखकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।