गोविंदगढ़: कल 8 घंटे गुल रहेगी बिजली, नया पावर ट्रांसफार्मर बदलने के चलते लिया जाएगा शटडाउन
गोविंदगढ़ (अमित खेडापति)
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) द्वारा कल, 5 मई 2026 (मंगलवार) को गोविंदगढ़ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता (पवस) बी.के. पूनिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्य पावर ट्रांसफार्मर के जलने और उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य के कारण शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली का शटडाउन लिया जाएगा।
प्रमुख जानकारी:
शटडाउन का समय: सुबह 07:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक।
कारण: 33/11 केवी जीएसएस पर नया पावर ट्रांसफार्मर बदलना।
प्रभावित होने वाले क्षेत्र:
इस शटडाउन के कारण 33/11 केवी जीएसएस गोविंदगढ़ से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। इससे मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्र प्रभावित होंगे:-
सम्पूर्ण गोविंदगढ़ शहर
रामबास, टीकरी और फाहरी
वॉटर वर्क्स आगराकी
औद्योगिक इकाइयां।
आमजन से अपील:
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। सुबह 7 बजे से ही सप्लाई बंद हो जाने के कारण, जल आपूर्ति और अन्य घरेलू कार्यों में बाधा आ सकती है। अतः नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बिजली और पानी से संबंधित अपने आवश्यक कार्य समय रहते पूर्ण कर लें।


