मकराना स्टेशन पर रेल जन संवाद आयोजित: यात्रियों ने साझा की समस्याएं और सुझाव, बेहतर सुविधाओं पर रहा जोर

Oct 23, 2026 - 18:43
 0
मकराना स्टेशन पर रेल जन संवाद आयोजित: यात्रियों ने साझा की समस्याएं और सुझाव, बेहतर सुविधाओं पर रहा जोर

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अशोक चौधरी के नेतृत्व में हुआ आयोजन; वास्तविक फीडबैक से व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन

​मकराना/मोहम्मद शहजाद

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा मकराना रेलवे स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य रेल यात्रियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे सुनकर रेल सेवाओं व स्टेशन की व्यवस्थाओं को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना रहा।

​यह कार्यक्रम जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अशोक चौधरी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संवाद के दौरान उपस्थित दैनिक यात्रियों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने ट्रेनों के नियमित संचालन, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन पर बुनियादी यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता और सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदु अधिकारियों के समक्ष रखे।

​यात्रियों के फीडबैक पर होगा त्वरित अमल

​वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अशोक चौधरी ने यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन का मुख्य ध्येय यात्रियों के साथ निरंतर सीधा संवाद बनाए रखना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस तरह के आयोजनों से मिलने वाले वास्तविक फीडबैक के आधार पर स्टेशन और ट्रेनों की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे, जिससे आमजन को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................