मकराना टेंट डीलर एसोसिएशन की सामूहिक गोठ में दिखा उत्साह

Jul 25, 2025 - 12:19
 0
मकराना टेंट डीलर एसोसिएशन की सामूहिक गोठ में दिखा उत्साह

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना टेंट डीलर एसोसिएशन की ओर से एक सामूहिक गोट का आयोजन कुचामन के समीप राणासर के आपणो अतिथि गृह में आयोजित हुआ। जिसमें टेंट, लाइट, माइक, फूल, कैटरिंग, डीजे साउंड, स्टूडियो सहित अन्य इवेंट से जुड़े मालिकों और कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस दौरान अभी सदस्यों ने उत्साह पूर्वक डीजे की धुन पर पूल पार्टी का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें म्यूजिक कुर्सी, चम्मच दौड़, एक मिनट में रसगुल्ला खाना, गुब्बारे फुलाना, कोका कोला पीना सहित टेंट व लाइट से संबंधित उपयोगी प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान विगत 50 वर्षों से टेंट का कार्य करने वाले नवरत्न मल सोलंकी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इस दौरान मकराना शहर टेंट डीलर एसोसिएशन की ओर से टेंट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष साजिद अली, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजा बाबू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश सहित जिला, प्रदेश  कार्यकारिणी के सदस्यों व पदाधिकारियों का माला व  साफा पहनाकर अभिनन्दन किया गया।

इस दौरान आए हुए अतिथियों ने मकराना शहर की नव नियुक्त कार्यकारिणी को माला पहनाकर बधाई दी। इस दौरान मकराना शहर कार्यकारिणी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद इकबाल, उपाध्यक्ष कृष्णावतार शर्मा, सचिव अब्दुल रशीद खलीफा, सह सचिव राहुल सैनी, कोषाध्यक्ष भागीरथ वैष्णव, संगठन मंत्री सुभाष सोलंकी, मीडिया प्रभारी मोहम्मद शहजाद, संरक्षक नरसी लड्ढा, गोविन्द सिंह, सत्यवीर सिंह, मकराना तहसील अध्यक्ष हाजी मोइनुद्दीन गैसावत, हाजी सय्यद शराफत अली, हनुमान राम, शब्बीर अहमद गैसावत, आदिल गहलोत, नावेद अहमद,  दीपक सोलंकी, रामलाल सोलंकी, दयालराम गुर्जर, फरान अहमद टांक, राजकुमार सैन, मोहनलाल, दिनेश सैनी, हरेंद्र बाजिया, जीतू बाजिया सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। इस सामूहिक गोट में मकराना सहित बोरावड़, जूसरी, बुडसू , कालवा सहित अन्य आसपास के करीब 250 व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................