रेवाड़ी से फुलेरा तक रेलवे ट्रैक होगा डबल: पहले चरण में नारनौल-कुंड तक काम पूरा, बढ़ाई जा सकती है ट्रेनों की संख्या

Mar 5, 2026 - 09:22
 0
रेवाड़ी से फुलेरा तक रेलवे ट्रैक होगा डबल: पहले चरण में नारनौल-कुंड तक काम पूरा,  बढ़ाई जा सकती है ट्रेनों की संख्या

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे द्वारा नारनौल रेलमार्ग के दोहरीकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। पहले चरण में कुंड से नारनौल तक ट्रैक दोहरीकरण का कार्य पूरा किया गया है, जबकि अब कुंड से रेवाड़ी तक दूसरे चरण का काम शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरी परियोजना को पूरा होने में लगभग एक वर्ष का समय लग सकता है।

वर्तमान में नारनौल से राजस्थान के फुलेरा तक रेल मार्ग सिंगल ट्रैक है। इस कारण लंबी दूरी की ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए रुकना पड़ता है, जिससे समय अधिक लगता है। ट्रेनों की संख्या भी सीमित रहती है। रेवाड़ी से फुलेरा तक लगभग 220 किलोमीटर लंबा ट्रैक है, जिसका दोहरीकरण होने से रेल संचालन में बड़ा सुधार आएगा।

ट्रेनों में होगी बढ़ोतरी

यह रेलखंड रेवाड़ी-नारनौल-रींगस को फुलेरा से जोड़ता है। दोहरीकरण के बाद गुजरात और राजस्थान से दिल्ली जाने वाली अधिकांश ट्रेनें इसी मार्ग से संचालित की जा सकेगी। इससे वैकल्पिक रूटों पर दबाव कम होगा और ट्रेनों की समयपालन क्षमता बेहतर होगी।

दूसरे चरण में होगा फुलेरा तक

रेलवे सूत्रों के अनुसार, पहले चरण में कुंड से न्यू अटेली रेलवे स्टेशन और फिर न्यू अटेली से नारनौल रेलवे स्टेशन तक कार्य किया गया। अब कुंड से रेवाड़ी तक ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके बाद आगामी चरण में नारनौल से फुलेरा तक दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा।

लोगों को होगा लाभ

इस संबंध में रेलवे के एसएसपी इंचार्ज श्यामसुंदर ने बताया कि पहले चरण का कार्य प्रगति पर है और उसके पूर्ण होते ही दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद नारनौल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अधिक ट्रेन सुविधाएं मिलेंगी तथा यात्रा समय में भी कमी आएगी। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना से रेल संपर्क और मजबूत होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है