मकराना :घुमंतु वर्ग को मतदान के लिए किया प्रेरित, जूसरी में विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला

Oct 24, 2026 - 19:22
 0
मकराना :घुमंतु वर्ग को मतदान के लिए किया प्रेरित, जूसरी में विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। निर्वाचन एवं रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) बाबूलाल जाट के निर्देशानुसार क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत शनिवार को सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। इस दौरान समाज के प्रत्येक वर्ग को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। निर्वाचन शाखा प्रभारी रामअवतार बंजारा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हुकमाराम लेगा एवं ब्लॉक स्वीप टीम प्रभारी गोपाल चौधरी ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र में निवासरत घुमंतु जाति के परिवारों से संपर्क साधा गया। टीम ने उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वीप टीम के सदस्य मुरली मनोहर मेघ ने उपस्थित सभी लोगों को निष्पक्ष, निर्भीक एवं जागरूक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई।
स्वीप गतिविधियों के क्रम में ग्राम पंचायत जूसरी में मतदाता जागरूकता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। यहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विशाल मानव श्रृंखला बनाई और स्वीप की आकर्षक आकृति उकेरी। विद्यार्थियों ने नारों और मानव श्रृंखला के जरिए ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान करने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का प्रेरक संदेश दिया। इस दौरान स्थानीय शिक्षक, ग्रामीण व स्वीप टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................