राज ऋषि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। बहुजन समाज बूडसू के तत्वावधान में बुधवार को मकराना उपखंड के ग्राम बूडसू में गंगा माई मंदिर प्रांगण में राज ऋषि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का प्रारंभ भगवान बुद्ध, बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर एवं छत्रपति शाहू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ओमप्रकाश कांसोटिया प्रदेश महासचिव समता सैनिक दल राजस्थान ने कहा कि शाहू जी के जीवन का सिद्धांत था कि जो व्यक्ति अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं, वह कभी अपने प्रयास में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते और जो लोग अपने आप पर विश्वास करते हैं वह जरुर सफल होते हैं। वर्तमान वक्त के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हालात को देखते हुए शाहू जी महाराज का यह सिद्धांत महत्वपूर्ण हो जाता है। कांसोटिया ने बताया कि शाहू जी महाराज और डॉ आंबेडकर के संबंध काफी आत्मीयता वाले थे। इस दौरान गोविंद राम बौद्ध ने शाहू जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। सुरेश बामनिया चावंडिया ने मानगांव दलित परिषद के बारे में विस्तार से बताया। वही बंशीलाल बडारिया ने शाहू जी के द्वारा अपने राज्य में की गई शिक्षा व्यवस्था एवं छात्रावासों की स्थापना के बारे में बताया। समारोह में अन्य वक्ताओं में विक्रम सुवासिया, देवीलाल गुंगलिया, डालचंद मेघवाल, अभिषेक गोसाईवाल, प्रकाश सुवासिया, शीशपाल गुसाईवाल, संदीप, कैलाश बडारिया, श्रवन आसोपिया, किशन लाल आसोपिया, दिलीप गुसाईवाल, सुनील आसोपिया, सुरेश बोला, रामपाल बडारिया, नोलाराम सुवासिया ने शाहू जी महाराज के बारे में अलग-अलग जानकारियां दी। समारोह में रोहित, राधेश्याम, जगदीश बोला, कार्तिक, इतिशा, वंश, बादल दुस्तवा, मुरली बावरी, हरिराम दुसतावा, हरिराम बडारिया, राजूराम, परमाराम पनवा सहित अन्य उपस्थित थे।