ओम मुक्ति धाम में पक्षी सेवा केंद्र का शुभारंभ, परिंडे लगाकर शुरू किया दाना-पानी अभियान

Apr 28, 2026 - 20:01
 0
ओम मुक्ति धाम में पक्षी सेवा केंद्र का शुभारंभ, परिंडे लगाकर शुरू किया दाना-पानी अभियान

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। गर्मी का तीखा अहसास शुरू होते ही बेजुबान पक्षियों की मदद के लिए विभिन्न स्थानों पर परिंडा लगाओ अभियान जोर पकड़ने लगा है। इसी कड़ी में मकराना शहर के सुव्यवस्थित और सुंदर वातावरण के लिए पहचाने जाने वाले ओम मुक्ति धाम में पक्षी सेवा केंद्र स्थापित कर एक सराहनीय पहल की गई है।

ओम मुक्ति धाम के उपाध्यक्ष सत्यनारायण टेपण के आर्थिक सहयोग से इस पक्षी सेवा केंद्र का निर्माण किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से न केवल पक्षियों के लिए नए परिंडे बांधे गए हैं, बल्कि उनके नियमित चुग्गे अनाज की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। ​समिति के अध्यक्ष कोमाराम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया की मुक्ति धाम परिसर में पहले से ही लगभग 30 परिंडे लगे हुए हैं, जिनकी नियमित सफाई और भराई की जा रही है। ​पक्षियों के लिए प्रतिदिन लगभग 10 किलो अनाज डालने की व्यवस्था की गई है। ​परिसर के मुख्य द्वार के बाहर आवारा पशुओं के पीने के पानी के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि भीषण गर्मी में किसी भी जीव को प्यासा न रहना पड़े।
मुक्ति धाम के सचिव फूलचन्द परेवा ने कहा की ​जीव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हमारा प्रयास है कि इस तपती गर्मी में मुक्ति धाम के शांत वातावरण में आने वाले किसी भी पक्षी को दाने और पानी की कमी न खले।

 ​इस सेवा कार्य के अवसर पर सचिव फूलचन्द परेवा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण टेपण, कालूराम प्रजापत, रामेश्वर, सुप्यार, निरमा, शांति, मनसुखी सहित कई सेवाभावी लोग उपस्थित रहे। सभी ने समाज के अन्य लोगों से भी अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................