बाड़िया भैरूनाथ मंदिर में भव्य भजन संध्या 'एक शाम श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली का श्याम के नाम' संपन्न, उमड़ा आस्था का सैलाब
रायपुर (बाड़िया) रामनिवास सेन
जय श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली श्याम विकास सेवा समिति के तत्वावधान में बाड़िया गांव स्थित भैरूनाथ मंदिर परिसर में मंगलवार रात "एक शाम श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली का श्याम के नाम" विशाल भजन संध्या का आयोजन बेहद धूमधाम से संपन्न हुआ।
सतरंगी रोशनी और सुगंधित फूलों से सजे मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुप्रसिद्ध गायकों और कलाकारों की प्रस्तुतियां: भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक धनराज मीणा और भावेश पाराशर ने एक से बढ़कर एक कृष्ण-श्याम भजनों की प्रस्तुतियां देकर संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं कलाकार राखी रंगीली, शालु नागौरी और सोनू सैनी के राजस्थानी नृत्य पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। हास्य कलाकार सांवर सेन ने अपनी कॉमेडी से श्रोताओं को लोटपोट किया। पूरे मंच का कुशल संचालन बबलू शर्मा ने किया।
भक्तों के सहयोग से आयोजन रहा ऐतिहासिक: पुजारी (भोपाजी) पोखर लाल गुर्जर ने बताया कि समस्त भक्तों और ग्रामीणों के सहयोग से यह वार्षिक आयोजन पूरी तरह ऐतिहासिक रहा।
इस दौरान शंकर लाल शर्मा, सुरेश कुमावत, नारायण जी गुर्जर, भेरू सिंह, कैलाश प्रजापत, लादूलाल शर्मा (सहाड़ा), रामनिवास सेन (कोशीथल), भोपाल सिंह, कन्हैया लाल प्रजापत, जगदीश गुर्जर (रतन) एवं जगदीश गुर्जर सहित समिति के सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

