हरिहर सावन महोत्सव:- तिलस्वां शिवमहापुराण कथा महोत्सव का पोस्टर विमोचन
गुरला: (बद्रीलाल माली) प्रतिवर्ष संपूर्ण भारतवर्ष एवं क्षेत्र की उन्नति और खुशहाली की कामना को लेकर सावन मास में विशेष शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन होगा
इस बार सावन महोत्सव में बाबा तिलस्वां महादेव की पुण्यधरा पर श्रीरेवतीरमण लाल जी संग आनंद पूर्वक सम्पन्न होने वाला है और इस आयोजन को अतिदिव्यता और भव्यता प्रदान करने हेतु सभी भक्तों के सान्निध्य में पोस्टर विमोचन का आयोजन श्रीदाऊजी गुरुपूर्णिमा के अवसर पर किया गया और व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार और अधिकाधिक भक्तों तक आयोजन का आमंत्रण पत्र पहुंचे इसी क्रम में दिनांक 12 जुलाई 025 शनिवार सावन मास का दूसरे दिन बाबा तिलस्वां महादेव के पावन सान्निध्य में पवित्र आंगन में कथा स्थल पर महाध्वज स्थापना पूजन एवं आसपास के ग्राम कस्बों में स्थित श्री चारभुजा मंदिर पर "श्रीध्वज अर्पण निमंत्रण मनुहार यात्रा" का शुभारंभ किया जायेगा।
इस अवसर पर रमेशचंद्र त्रिपाठी, हरिप्रकाश पारीक, गोपाल लढ़ा, ओम प्रकाश माहेश्वरी, परमेश्वर पाराशर,सुशील व्यास आदि सहित श्रीवल्लभ संकीर्तन सेवा संघ परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

