थानागाजी- विप्र फाउंडेशन का महाकुंभ: थानागाजी में हजारों ब्राह्मण बंधुओं का होगा समागम

May 27, 2023 - 19:56
May 27, 2023 - 20:08
 0
थानागाजी- विप्र फाउंडेशन का महाकुंभ: थानागाजी में हजारों ब्राह्मण बंधुओं का होगा समागम

थानागाजी (अलवर)

-मंत्री कल्ला एवं गुजरात कॉंग्रेस प्रभारी रघु शर्मा आएंगे

-भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी,चौमू,अलवर विधायक भी शामिल होंगे

- विप्र फाउंडेशन का आठवां विप्र महाकुंभ रविवार  को थानागाजी में होगा।     इस महासंगम में अलवर जिले के अलावा जयपुर, झुंझुनू, सीकर, अजमेर, दौसा और टोंक आदि जिलों से हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु शामिल होंगे।

इस महाकुंभ में ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दों पर खुली चर्चा कर इनके निराकरण पर विचार विमर्श होगा। खुली चर्चा की इस जाजम पर प्रमुख राजनेता भी मौजूद रहेंगे। विप्र महाकुंभ में शिरकत करने पहुंच रहे प्रमुख राजनेताओं में शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी. डी. कल्ला, पूर्व चिकित्सा मंत्री एवम् गुजरात के प्रभारी डॉक्टर रघु शर्मा, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, रोहिश्व शर्मा, हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, विधायक रामलाल शर्मा, अलवर विधायक संजय शर्मा, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा आदि प्रमुख हैं। महाकुंभ में आशीर्वाद देने कई संत महात्माओं का भी समागम होगा।

 इस बीच  विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम् पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा शनिवार को ही थानागाजी पहुंच गए और यहां पहुंच तैयारियों का जायजा लिया।  इसी प्रकार शिक्षा मंत्री भी आज शाम अलवर पहुंच गए जो कल विप्र महाकुंभ में भाग लेकर जयपुर लौटेंगे। विप्र महाकुंभ से पूर्व मंगल कलश यात्रा भी निकलेगी जिसमे 1100 महिलाएं कलश सहित महाकुंभ स्थल पर पहुंचेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................